फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आंदोलन के चलते कटड़ा में फंसे हजारों भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जाट आरक्षण के चलते ट्रेनों के रद्द किए जाने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। रविवार को जम्मू से 11 ट्रेनों को रद्द किया गया है। ट्रेनों के रद्द होने पर जम्मू और कटड़ा में 40 हजार के करीब यात्री फंसे हैं। ज्यादातर यात्री कटड़ा में माता के दरबार में जाने वाले हैं।
विज्ञापन


ट्रेनों को रद्द करने पर हजारों यात्री रेलवे स्टेशन पर परेशानियों से जूझते रहे। जो ट्रेनें सहारनपुर के रास्ते जम्मू पहुंच रही हैं, वह भी घंटों देरी से जम्मू पहुंचीं। फंसे हुए यात्रियों को निकालने के लिए रेलवे ने रात को दो स्पेशल ट्रेनें दिल्ली के लिए रवाना की।

जाट आंदोलन से बिगड़े हालात के बाद शुक्रवार से रेल सेवा प्रभावित है। शुक्रवार को आठ ट्रेनें, शनिवार को 15 और रविवार को 11 ट्रेनें रेलवे को रद्द करनी पड़ीं।
विज्ञापन


रविवार को रेलवे ने श्री शक्ति एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति, पूजा एक्सप्रेस, जम्मू मेल, झेलम, राउरकेला एक्सप्रेस, टाटा मूरी एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, उधमपुर दिल्ली सराय रोहेल्ला, श्री माता वैष्णो देवी जामनगर सिंधु एक्सप्रेस को रद्द किया गया है।
विज्ञापन

रात को दो स्पेशल ट्रेनें दिल्ली के लिए चलाईं

इनके रद्द किए जाने की घोषणा के बाद स्टेशन में टिकट रद्द करवाने के लिए लंबी कतार लग गई थी। यात्रियों ने घंटों लाइनों में लगकर टिकटों को कैंसल करवाया। रेलवे के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को एक हजार के करीब टिकटें स्थगित की गई हैं और रेलवे ने करीब पांच लाख रुपये रिफंड किए हैं।

टिकटों को कैंसल करवाने के लिए यात्रियों की लंबी कतार सुबह से लेकर रात तक आरक्षण केंद्र में लगी रही। रात के  समय फंसे हुए यात्रियों को निकालने के लिए रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का एलान किया। 02414 को रात आठ बजे जम्मू से और 02474 को कटड़ा से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। ये दोनों ट्रेनें सहारपुर के रास्ते दिल्ली जाएंगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए जम्मू से चलाई गई स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की ज्यादा भीड़ नहीं थी। इसका मुख्य कारण यात्रियों को इस ट्रेन के बारे में सही तरह से जानकारी न मिलना था। शाम करीब पांच बजे रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया।

यात्रियों को इसकी स्टेशन पर ही दी गई। जानकारी मिलने पर यात्रियों करंट रिजर्वेशन और जनरल टिकट काउंटर से टिकटें हासिल की, लेकिन ट्रेन में यात्रियों की ज्यादा संख्या नहीं थी। बहुत कम यात्रियों ने टिकट ली। रात करीब आठ बजे ट्रेन को जम्मू से रवाना किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें