फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा: तीसरे दिन 14935 शिवभक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त

Sat, 01 Jul 2017 10:07 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
AMARNATH YATRA 2017 - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा में शनिवार को 14935 भक्तों ने हिम शिवलिंग के दर्शन किए। वहीं अब तक 29182 श्रद्धालु यात्रा पूरी चके हैं। यात्रा के लिए देशभर से पहुंच रहे शिव भक्तों में जबरदस्त उत्साह है। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से शनिवार को तीसरे बड़े जत्थे में 4477 श्रद्धालु रवाना हुए। इसमें 126 छोटे-बड़े वाहनों में 3298 पुरुष, 986 महिला, 186 साधु और 7 किन्नर श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन


शुक्रवार को मूसलाधार बारिश के चलते पत्थर गिरने से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद हो गया था। इस वजह से आधार शिविर से जत्था रवाना नहीं किया गया था। उधमपुर के मोड़ इलाके में शनिवार सुबह पहाड़ों से पत्थर गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एक घंटा बंद रहा, लेकिन इस दौरान जम्मू से निकला यात्रियों का जत्था आगे बढ़ गया था।

हालांकि निजी वाहनों पर आ रहे अन्य यात्रियों को कुछ देर हाईवे पर इंतजार करना पड़ा। शहर के सरस्वती धाम, वैष्णवी धाम और महाजन हाल केंद्रों पर तत्काल पंजीकरण के लिए बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। आधार शिविर जम्मू से शनिवार तड़के 4:00 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच जत्थे को रवाना किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान श्रद्धालु बाबा भोले के जयघोष लगाकर पूरे माहौल को भक्तिमय बना रहे थे। श्रद्धालुओं के हाथ में डमरू, त्रिशूल आदि था। बालटाल और पहलगाम यात्रा ट्रैक पर मौसम सुहाना बना हुआ है। इससे यात्रियों को राहत मिल रही है। मौसम साफ रहने से पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक पर यात्रा जारी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें