फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार 22 फुट से भी ज्यादा के होंगे बाबा बर्फानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी है। इस बार पवित्र अमरनाथ गुफा में निर्मित हिमलिंग का आकार 22 फुट से भी अधिक होने का अनुमान है। डीसी अनंतनाग बशीर खान ने बताया कि अच्छी बर्फबारी से बाबा बर्फानी 22 फुट तक के बने हैं।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि विशाल आकार के कारण इस बार हिमलिंग यात्रा संपन्न होने तक विलुप्त नहीं होगा। भारी बर्फबारी और गर्मी का मौसम देर से शुरू होने की वजह से इस बार भव्य आकार में बाबा बर्फानी अपने भक्तों को दर्शन देंगे।

अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड की पहली टीम इसी सप्ताह पवित्र गुफा का दौरा कर लौटी है। श्राइन बोर्ड सूत्रों ने भी बताया कि पिछली बार से इस बार शिवलिंग बहुत बड़ा बना है।
विज्ञापन

इस बार पर निर्भर होता है शिवल‌िंग का आकार

पवित्र गुफा की सुरक्षा के लिए सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। अमरनाथ यात्रा दो जुलाई से शुरू हो रही है। फिलहाल, प्रशासन ने मौसम सुधरने के साथ ही दोनों ट्रैकों को साफ करने का काम शुरू करवा दिया है।

पवित्र अमरनाथ गुफा में बर्फबारी पर ही प्राकृतिक शिवलिंग का आकार निर्भर करता है। सर्दी के शुरूआत में बर्फबारी न होने से यह आशंका जताई जा रही थी कि इस बार कम आकार का शिवलिंग बनेगा, लेकिन बाद के दिनों में जमकर हुई बर्फबारी से शिवलिंग के भव्य आकार का होने की उम्मीद जगी।

अमरनाथ गुफा तक पहलगाम तथा बालटाल के रास्ते पहुंचा जा सकता है। अप्रैल अंत तक बर्फबारी होने के चलते इन मार्गों की सफाई नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

लखनपुर से यात्रा मार्ग तक भारी सुरक्षा

दोनों ट्रैक की सफाई के साथ ही चंदनबाड़ी तक सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसका ख्याल रखा जाएगा।

अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में श्राइन बोर्ड तथा जिला प्रशासन जुटा हुआ है। अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड की 14 मई को होने वाली बैठक में सुरक्षा इंतजाम से लेकर अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

लखनपुर से लेकर यात्रा मार्ग तक सभी स्थानों पर कड़ी चौकसी रहेगी। प्रशासन की ओर से लंगर से लेकर दुकानों के  लिए जगह का आवंटन करने का काम भी चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें