फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन सीजन पर भारी पड़ सकता है मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले एक महीने में कश्मीर में पर्यटकों को खींचने में जुटे पर्यटन विभाग और इससे जुड़े अन्य वर्गों की कवायद को धक्का पहुंच सकता है। मौसम विभाग की मानें तो मई के महीने में तीन बार मौसम बिगड़ेगा। एक बार तो मौसम का मिजाज बदल चुका है और अब दो बार और बिगड़ेगा।
विज्ञापन


यदि मौसम खराब होता है कि पर्यटन पर असर पड़ेगा, क्योंकि पिछले एक वर्ष से कश्मीर पर मौसम की मार पड़ रही है, जिसका असर पर्यटन पर पड़ा है। जानकारी के अनुसार अप्रैल और मई ही दो ऐसे महीने होते हैं, जब देश भर से कश्मीर के गुलमर्ग, पहलगाम और श्रीनगर में पर्यटक आते हैं, लेकिन मई के महीने में मौसम खराब रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार मई में खराब मौसम के तीन स्पेल रहेंगे। इसमें 10 से 13 मई, फिर 17 मई से 20 मई और फिर मई के अंत में मौसम खराब होगा।
विज्ञापन

सीजन कैश करने में जुटे हैं मुफ्ती

तीनों ही बार मौसम खराब होने पर जोरदार बारिश होगी। ऐसा होता है तो पीक सीजन में आने वाले पर्यटकों की बुकिंग पर असर पड़ सकता है। पिछले वर्ष मई के महीने में श्रीनगर में 71 एमएम, पहलगाम में 129 और गुलमर्ग में 150 एमएम बारिश हुई थी। पिछले एक महीने से पर्यटन विभाग और खुद मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद कश्मीर में पीक सीजन को कैश करने में जुटे हुए हैं।

सीएम ने विभाग के साथ कई राज्यों का दौरा बॉलीवुड को न्योता दिया तो विभाग ने राज्यों और विदेशों में रोड शो कर लोगों को कश्मीर आने को कहा। कश्मीर में पर्यटकों का आना शुरू हो गया है, लेकिन मई में बारिश होने पर हाईवे पर असर पड़ेगा और कश्मीर में भी असर पड़ेगा। यहां बारिश से लोग सिहर उठते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें