फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में एक बस बेकाबू होकर पलटी, हादसे में 32 यात्री घायल

Tue, 17 Apr 2018 12:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
खेत में पलटी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक बस बेकाबू होकर खेत में पलट गई। हादसे में 32 यात्रियों के घायल होने की खबर है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


घटना जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में हुई। उरी तहसील में एक बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में घायल 32 यात्रियों में से 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन 11 यात्रियों को श्रीनगर के लइए रेफर कर दिया है। 

वहीं 21 यात्रियों को बारामुला के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक यात्री की हालात ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। 

बताया जा रहा है कि एसआरटीसी की बस उरी से सलमाबाद जा रही थी। इसी दौरान बस बेकाबू हो गई। बस खेत में पलट गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। आनन फानन में सभी घायलों को अस्पताल में ले जाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें