फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर: जम्मू-कश्मीर में ब्लॉक स्तर पर हो रही तैयारी, स्वास्थ्य सेवाओं को किया जा रहा मजबूत

Sat, 26 Jun 2021 10:48 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

ब्लॉक स्तर के चिकित्सा कर्मियों को लेवल एक का दिया जा रहा प्रशिक्षण।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : संजय कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए जरूरी ढांचागत सुविधाएं जुटाने के साथ मानव संसाधन और अन्य दूसरे प्रबंध किए जा रहे हैं। इस लहर के दौरान ब्लॉक स्तर पर भी मरीजों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी।

विज्ञापन


ब्लॉक स्तर के चिकित्सा कर्मचारियों को विशेष कोविड देखभाल प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें जम्मू संभाग के जीएमसी जम्मू, जीएमसी कठुआ, जीएमसी डोडा और जीएमसी राजोरी में एक हफ्ते का रिफ्रेशर कोर्स कराया जा रहा है। विशेष प्रशिक्षण में ब्लॉक स्तर से चार-चार स्थायी कर्मचारियों को संबंधित मेडिकल कॉलेजों के आईसीयू यूनिट में भेजा जा रहा है।

इसमें उन्हें वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सहित अन्य चीजों का ज्ञान दिया जा रहा है। भविष्य में ब्लॉक स्तर पर आईसीयू बेड स्थापित करके कोरोना मरीजों को उचित चिकित्सा दी जाएगी। अभी तक दूसरी लहर के दौरान ब्लॉक स्तर के गंभीर मरीजों को लेवल एक की देखभाल के लिए शहरी अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ रहा था। इससे शहरी अस्पतालों पर अचानक मरीजों का लोड बढ़ा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हेरोइन की तस्करी: जम्मू-कश्मीर में युवाओं को जकड़ रहा हेरोइन का नशा, जम्मू में रोजाना आ रहे दो से तीन मामले

भविष्य की तैयारी को ध्यान में रखते हुए ब्लॉक स्तर पर चिकित्सा स्टाफ को मजबूत बनाया जा रहा है। शहरी अस्पतालों के बजाय ब्लॉक स्तर पर बिस्तरों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। जम्मू जिले के नौ ब्लॉक में प्रत्येक में 4-4 चिकित्सा कर्मियों को बैच स्तर पर प्रशिक्षण के लिए जीएमसी जम्मू भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


उचित प्रबंध किए जा रहे: डुल्लू
स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत बनाया जा रहा है। इसमें ढांचागत सुविधाओं के साथ मानव संसाधनों का विस्तार करने, कोविड उपयुक्त व्यवहार के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ ही टीकाकरण पर जोर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें