फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगलिहार-दो की तीसरी यूनिट से भी उत्पादन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्र और रियासत के लिए खुशखबरी है। चिनाब दरिया पर बनी 450 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता वाली बगलिहार-दो परियोजना की 150 मेगावाट क्षमता की तीसरी यूनिट से भी बिजली उत्पादन बुधवार से शुरू हो गया।
विज्ञापन


सफल टेस्टिंग के बाद इसे उत्तरी ग्रिड से जोड़ दिया गया। इस परियोजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों सात नवंबर को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा।

गौरतलब है कि प्रत्येक 150 मेगावाट क्षमता की परियोजना की पहली दो यूनिटों से बिजली उत्पादन सितंबर महीने से ही शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

7 नबंवर को मोदी सौपेगें राष्ट्र को

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहली दो यूनिटों की सफल टेस्टिंग और बिजली उत्पादन का काम सितंबर में पूरा होने के बाद तीसरी यूनिट पर निर्माण कार्य तीस नवंबर तक पूरा होने की उम्मीद थी।

मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे कोदेखते हुए डबल शिफ्ट में काम कर तीसरी यूनिट का भी बुधवार को निर्माण कार्य पूरा हो गया। इस यूनिट को भी उत्तरी ग्रिड से जोड़ दिया गया है ताकि उत्पादित बिजली को देश और रियासत में प्रयोग में लाया जा सके।

बगलिहार दो परियोजना के चीफ इंजीनियर अब्दुल वाहिद का कहना है कि बगलिहार दो परियोजना का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। तीनों यूनिटों की सफल टेस्टिंग के बाद यहां से बिजली का उत्पादन भी शुरू हो गया है। उत्तरी ग्रिड से भी तीनों यूनिटों को जोड़ कमीशन कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें