फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने घर में चोरी, सोने के गहने और नकदी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मूू। शहर के जीवन नगर में एक घर में चोरों ने सेंध लगा दी। घर में कोई मौजूद नहीं था। महिला अपनी कपड़ों की दुकान पर थी, जबकि उसका पति किसी कार्यक्रम में गया था। पंद्रह मिनट के बाद वह लौट आया। इस दौरान देखा कि एक युवक दीवार फांदकर भाग रहा है। उसने युवक का पीछा किया, लेकिन उसे पकड़ नहीं पाया। उक्त युवक एक लोड कैरियर आटो में बैठकर फरार हो गया।
विज्ञापन

पीड़ित ने जब घर में आकर देखा तो अलमारी में तोड़फोड़ की गई थी। सोने के गहने और 18 हजार रुपये की नकदी गायब थी। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि वह सूप की रेहड़ी लगाता है। वहीं एक बच्चा उक्त युवक का चेहरा जानता है, जिसने उसे भागते हुए देखा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें