फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकरी से नकदी और एलसीडी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। कस्बे के रामगढ़ रोड पर स्थित बेकरी प्वाइंट होल सेल की दुकान में चोरी का मामला प्रकाश में आया है। चोरों ने दुकान पर लगी एलसीडी और 90 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ किया है। दुकान मालिक राहुल शर्मा पुत्र थोड़ू राम निवासी विजयपुर ने थाने में मामला दर्ज करवा दिया है। इसमें बताया गया है कि रविवार सुबह जब वह दुकान पहुंचा तो 90 हजार रुपये की नकदी सहित एलसीडी गायब थी। इस संबंध में थाने में मामला दर्ज करवाया है। वहीं, पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि क्षेत्र में चोरियों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इस कारण लोगों में पुलिस विभाग के प्रति भारी रोष है। गत दिनों में चोरियों की बढ़ती वारदातों को देखते हुए एसएसपी सांबा डॉ. कौशल शर्मा से शुक्रवार को मिले एक प्रतिनिधिमंडल ने जल्द कदम उठाने की मांग की थी। लोगों ने एसएसपी से वारदातों पर जल्द अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें