फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: दो चोर गिरफ्तार, नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुहिम जारी रखते हुए दो चोरों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी की नकदी बरामद की है। एसएसपी बेनाम तोश के अनुसार पुलिस ने बाड़ी ब्राह्मणा थाने में दर्ज चोरी के एक और मामले को सुलझाते हुए दो चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की आठ हजार रुपये की नकदी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 12 फरवरी को सुखदेव सिंह पुत्र नत्था राम निवासी डोलियां, बाड़ी ब्राह्मणा द्वारा घर में चोरी होने की शिकायत बाड़ी ब्राह्मणा थाने में दर्ज कराई। शिकायत पर चोरी के मामले को सुलझाने के लिए जांच शुरू की गई। जांच के दौरान थाना बाड़ी ब्राह्मणा की पुलिस टीम, जिसमें थाना प्रभारी सुनील शर्मा और एसडीपीओ राहुल नगर शामिल रहे। इसकी देखरेख अतिरिक्त एसपी सुरिंद्र चौधरी कर रहे थे। पुलिस टीम ने रोहन कुमार उर्फ गौरव निवासी तेली बस्ती बाड़ी ब्राह्मणा और मुन्ना सिंह निवासी कुंद्रा डेरा बाबा तहसील व जिला रियासी अब तेली बस्ती बाड़ी ब्राह्मणा में रह रहे हैं, को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार चोरों ने उपरोक्त चोरी के मामले में अपनी संलिप्तता कबूल की और उनके खुलासे पर चोरी की नकदी बरामद कर ली। आगे की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि सांबा में चोरों के खिलाफ सघन अभियान चलाकर एक महीने में पुलिस ने 35 चोरों को गिरफ्तार किया है, और 16 चोरी की वारदातों को सुलझाया है। जिले में चोरी की अन्य वारदातों को सुलझाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें