फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: पूर्व मंत्री ने पंचकुंडीय श्रीराम महायज्ञ में दी आहुति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अखनूर। कस्बे के कामेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में चल रहे पंचकुंडीय श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीराम कथा में बुधवार को भाजपा उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा और वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह राणा ने सम्मिलित होकर हवन पूजन किया। इस मौके पर वाराणसी और उत्तराखंड से आए पंडितों ने मंत्रोच्चार करके यज्ञशाला में पूर्णाहुति दी। भाजपा नेताओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला की परिक्रमा की।
मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम महंत और श्री 1008 श्रीश्री महामंडलेश्वर रामेश्वर दास की देखरेख में चल रहा है जो 20 फरवरी तक चलेगा। महामंडलेश्वर रामेश्वर दास ने बताया कि द्वापर युग से स्थापित महादेव कामेश्वर मंदिर में रोज धार्मिक कार्यक्रम के अलावा राम महायज्ञ में पूर्णाहुति दी जा रही है, श्रीरामकथा के साथ भंडारा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा ने बताया कि मंदिर से लाखों लोगों की आस्था जुड़ी है। शिवरात्रि पर विशाल कार्यक्रम के अलावा पंचकुंडीय श्रीराम यज्ञशाला भी आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा नेता देवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि महाभारत काल के दौरान से कामेश्वर महादेव मंदिर में हर वर्ष श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहता है। इस अवसर पर महंत सत्य नारायण दास, बाबा चंचल सिंह, संदीप सिंह, सात पाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें