फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द होगा स्वास्थ्य ढांचे में बड़ा सुधार : सकीना इट्टू

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, समाज कल्याण और शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू ने शुक्रवार को कोकेरनाग निर्वाचन क्षेत्र का व्यापक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं और शैक्षिक संस्थानों के कामकाज और बुनियादी ढांचे की स्थिति की समीक्षा की।
विज्ञापन

मंत्री सकीना ने कोकेरनाग के उप-जिला अस्पताल, पीएचसी लारनू, पीएचसी गडोले, पीएचसी वांदेवेलगाम और जीडीसी लारनू का निरीक्षण किया। उन्होंने उप-जिला अस्पताल में विभिन्न विभागों का दौरा किया, कर्मचारियों और मरीजों से बातचीत की और उपलब्ध सेवाओं पर फीडबैक लिया।

लोगों से बातचीत में सकीना ने आश्वासन दिया कि उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार जल्द ही जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य ढांचे में बड़े सुधार करेगी। उन्होंने कोकेरनाग के उप-जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट, रक्त बैंक और डायलिसिस सुविधाओं की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण उन्नयन की घोषणा की, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। लारनू, गडोले और वांदेवेलगाम के पीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों और अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता में सुधार की रणनीतियों पर चर्चा की।
विज्ञापन

मंत्री ने जीडीसी लारनू का भी दौरा किया, जहां उन्होंने कॉलेज के बुनियादी ढांचे, फैकल्टी और छात्रों के लिए उपलब्ध शैक्षिक सुविधाओं का आकलन किया। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों से फीडबैक लिया। इस दौरान साकीना ने विभिन्न स्थानों पर जन प्रतिनिधियों और व्यक्तियों से मुलाकात की। उन्होंने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई कि जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य और शिक्षा ढांचे को मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें