फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतने हथियारों से तो घाटी में मच जाती तबाही

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार आतंकियों की कमर तोड़ने में लगी सेना ने रविवार को एक और बड़ी कामयाबी हासिल की। सेना के नियमित सर्च अभियान में जिले के द्राबशाला इलाके के दाना गली के जंगल में आतंकी ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।
विज्ञापन


इतने हथियार देखकर सुरक्षाबल भी हैरत में हैं, सूत्रों के अनुसार अगर ये हथियार पकड़े न जाते तो इनसे काफी बड़े इलाके में तबाही बरपाई जा सकती थी। ऐसे में सुरक्षाबल इसे एक बड़ी सफलता मानकर चल रहे हैं।

हथियारों का जखीरा पकड़े जाने के बाद सेना और पुलिस ने रविवार को संयुक्त कार्रवाई कर आतंकियों के ठिकाने को ध्वस्त कर दिया। आतंकी ठिकाने से एक एके 56, एक एके 47, दो चाइना मेड पिस्टल, एक कार्बाइन 9 एमएम, पाकिस्तान निर्मित दो रिवाल्वर, 73 हथगोले, 11 मैगजीन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के साथ मिलकर चलाया अभियान

इसके अलावा सुरक्षाबलों को अलग-अलग कंपनियों के 5 रेडियो वायरलेस सेट, 6 यूबीजीएल ग्रेनेड सहित 3254 राउंड बरामद किए गए हैं। जिला पुलिस के मुताबिक इस संबंध में किश्तवाड़ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

बताया जाता है कि इस इलाके में आतंकियों का कहर था। सूचना के बाद 8 राष्ट्रीय रायफल (आरआर) ने सब इंस्पेक्टर इंचार्ज पुलिस पोस्ट द्राबशाला की टीम के साथ तलाशी अभियान चलाया, जिसमें भारी मात्रा में जखीरा सामान बरामद किया गया। इस अभियान का नेतृत्व एएसपी अब्दुल क्यूम कर रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें