फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई लाख रुपये और 12 तोले सोने के जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के वार्ड-11 में चोरों ने दिनदहाड़े एक घर में उस समय चोरी की वारदात को अंजाम दिया जब परिवार के सदस्य बाजार गए थे। चोर घर से करीब ढाई लाख रुपये और 12 ताले से जेवरात चोरी करके ले गए।
विज्ञापन

परिवार की सदस्य राखी वर्मा पुत्री चंद्र कांत वर्मा ने बताया कि वह परिवार के सदस्यों के साथ बाजार गई थीं। वापसी आने पर देखा कि दरवाजे का ताला टूटा है। अंदर जाकर देखा तो आलमारी के ताले भी टूटे मिले। सारा सामान बाहर बिखरा पड़ा। आलमारी से 12 तोले सोने के जेवरात चोरी हो गए थे। आलमारी में रखे ढाई लाख रुपये भी गायब मिले। पुलिस को शिकायत की गई है पुलिस ने भी मामला दायर कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी गत माह कस्बे में दुकानों पर चोरी की वारदातें हों चुकी हैं। बाजार में एक ही रात में चार दुकानों के तोले टूटे व नकदी चोरी हुई थी। गत दिनों पुलिस ने एक चोर गिरोह को भी गिरफ्तार किया, जिनसे चोरी का सामान बरामद किया गया। अब एक बार फिर से घरों में चोरी की वारदात से चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें