फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल जीएमसी रेफर ।

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। रिंग रोड पर मोटरसाइकिल फिसलने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें बिश्नाह अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उपचार देकर जीएमसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हादसा उस समय हुआ जब दो युवक मोटरसाइकिल से रिंग रोड की तरफ जा रहे थे। तभी मोटरसाइकिल फिसल गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान राजेश कुमार पुत्र प्रेमपाल निवासी बिश्नाह, सत्येंद्र कुमार पुत्र चमनलाल निवासी पटेयाडी के रूप में हुई है। दूसरा हादसा गांव हरसा दब्बड़ में आमने-सामने मोटरसाइकिल की टक्कर में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे लोगों ने इतना के सब डिस्टिक हॉस्पिटल पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जम्मू जीएमसी रेफर कर दिया गया। महिला की पहचान नैना देवी पत्नी गुरविंदर पाल निवासी हरसा दब्बड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें