फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मांझा बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

विज्ञापन
गट्टू डोर बरामद
विज्ञापन
अखनूर। उपायुक्त और एसएसपी के निर्देश के बाद चीनी मांझा (गट्टू) विक्रेताओं के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चीनी मांझा (गट्टू) के 142 बंडल बरामद किए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी हिलाल अजहर, पीएसआई मनोज कुमार और जुल्फिकार ने दोनों को गिरफ्तार किया। उपायुक्त की तरफ से धारा 144 सीआरपीसी के तहत एक आदेश जारी किया गया है जिसमें चीनी मांझा (गट्टू) की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। क्योंकि उक्त मांझा मानव को खतरे में डाल रहा है। इसका उपयोग पतंग उड़ाने के लिए किया जा रहा है। एसडीपीओ वरुण जंडियाल ने लोगों से चीनी मांझा (गट्टू) का उपयोग, खरीद या बिक्री नहीं करने और इसके बजाय पारंपरिक पतंग उड़ाने वाले धागे का उपयोग करने की अपील की। गिरफ्तार दोनों की पहचान विजय कुमार निवासी गांव लहर सुंगल और राजेश शर्मा निवासी अखनूर के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें