फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सितंबर में चोरी हुए 30 तोले सोने के गहने मध्यप्रदेश से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पुलिस ने मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से चोरी हुए 30 तोले सोने के गहने बरामद किए है। इनकी कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है। अभी तक दोनों महिला आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बुधवार को पक्का डंगा पुलिस स्टेशन में एसपी (नॉर्थ) विवेक शेखर ने बताया कि पिछले वर्ष सितंबर में करवाचौथ के लिए बैंक लॉकर से महिला ने करीब 30 तोले गहने निकाले थे जो चोरी हो गए। शुरुआत में सिर्फ सीसीटीवी फुटेज थी, जिसमें दो महिलाओं के चेहरे दिखाई दे रहे थे। वारदात स्थल से लेकर ग्रेटर कैलाश तक कैमरों की गहन जांच की गई, लेकिन ठोस सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन कर उन इलाकों में दबिश दी, जहां अन्य राज्यों के लोग रहते हैं। इसी बीच चोरों के पोस्टर जारी किए गए और सूचना देने वाले के लिए इनाम की घोषणा की गई। पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा, जिसके आधार पर टीम राजगढ़ पहुंची। मध्यप्रदेश पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गई लेकिन आरोपी फरार हो गईं। उन्हें पकड़ने के लिए टीमें अभी भी राजगढ़ में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें