फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयदशमी पर रोशन हो जाएंगे फ्लाएं मंडाल के गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लाएं मंडाल क्षेत्र के 45 गांवों के हजारों ग्रामीणों के लिए यह खबर काफी राहतभरी हो सकती है। तवी नदी में आई बाढ़ से पूरा विद्युत ढांचा बह जाने से पिछले एक महीने से अंधेरे में डूबे क्षेत्र के दर्जनों गांवों में वियजदशमी के दिन से विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन


बिजली विभाग के ईएमएंडआरई डिवीजन जम्मू के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर सुनील का कहना है कि बुधवार को फ्लाएं मंडाल क्षेत्र में बिजली बहाल करने के लिए गणेशुचक में बिजली ढांचा खड़ा करने को लेकर भूमि विवाद पर हाई कोर्ट की ओर से स्टे हटा लिए जाने के बाद बिजली विभाग की बड़ी अड़चन दूर हो गई है।

उनका कहना है कि क्षेत्र में बस विवादित जगह पर ही बिजली ढांचा खड़ा करने का काम शेष रह गया है। अब शुक्रवार तक बिजली की आपूर्र्ति इलाके में बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

कोर्ट के स्टे से भी अटका था मामला

वहीं पिछले करीब एक महीने से अंधेरे में जिंदगी गुजारने को मजबूर क्षेत्र के गांवों के कई सरपंच भी बुधवार को अदालत में सुनवाई के दौरान मौजूद रहे।

इन्हीं में से एक सौहांजना के सरपंच कुलभूषण खजूरिया का कहना है कि बिजली ढांचा खड़ा करने को लेकर भूमि विवाद पर अदालत की ओर से स्टे हटाए जाने के बाद फ्लाएं मंडाल क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

उनका कहना है कि मौके पर मौजूद बिजली विभाग के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि शुक्रवार विजयदशमी पर फ्लाएं मंडाल क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति को पूरी तरह से बहाल कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें