फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां वैष्णो के दर्शन को आया यात्री मिला संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले में रविवार को संक्रमण का सिर्फ एक नया मामला सामने आया है, जोकि ट्रैवलर था उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद स्टेशन से ही वापस भेज दिया गया है। इसके अलावा रियासी जिले में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

जिले में रविवार को भी कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। पॉजिटिव मामला श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से संबंधित है। दर्शन के लिए श्रद्धालु की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रेलवे स्टेशन से ही लौटा दिया गया है। ब्लॉक रियासी, माहौर, कटड़ा और पौनी से संक्रमण का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। इसके अलावा 17 लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। मौजूदा समय में जिले में 55 मामले शेष हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से संक्रमण से बचने के लिए कोविड एसओपी का सख्ती से पालन करने की अपील की है। इसके अलावा अठारह वर्ष से अधिक आयु वर्ग लोगों को टीका लगवाने के लिए जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें