फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से करवाया जाए क्षेत्रों में विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। विकास कार्यों को तेजी से करवाया जाए। काम तय समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से होना चाहिए। यह निर्देश डिवकॉम रमेश कुमार ने कटड़ा दौरे के दौरान अधिकारियों के साथ हुई बैठक में दिए। इस दौरान उन्होंने कटड़ा शहर में होने वाले विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने परियोजनाओं, केबीआईवी परियोजना, सरकारी डिग्री कॉलेज कटड़ा के कार्याें की चर्चा चर्चा की। उन्होंने डीसी से जिले में निष्पादित सभी विकास कार्यों की उचित निगरानी में करने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों से विकास परियोजनाओं पर कार्य के बेहतर निष्पादन के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने को कहा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी विकास कार्यों की प्रगति में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। इससे उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सकेगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारियों से बातचीत करते हुए विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किए गए कार्यों और क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्रों से संबंधित कुछ मुद्दों और मांगों से भी अवगत कराया। प्रशासन सभी क्षेत्रों में एक समान विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। लोगों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनकी शिकायतों का कम से कम समय में निवारण किया जाए। अधिकारियों को निर्देश किए कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारी विकास कार्यों का निरीक्षण करे और काम को तेज करवाएं। इसके अलावा चल रहे प्रोजेक्टों के कार्यों को समय पर पूरा करवाया जाए। इस दौरान उन्होंने चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस मौके पर उपायुक्त रियासी बबिला रकवाल, डीडीसी सदस्य राजेंद्र मेंगी, बीडीसी चेयरमैन शाम लाल भगत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें