रियासत में नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) की तीन नई यूनिटें स्थापित कर युवाओं को ट्रैक पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। मेजर जनरल सुधीर जाखड़ ने कहा कि रियासत में एनसीसी के विस्तारीकरण का काम तेजी पर है।
इनमें दो यूनिट थल सेना और एक वायुसेना की होगी। वायुसेना की यूनिट श्रीनगर में और थल सेना की कुपवाड़ा तथा उधमपुर में स्थापित होंगी। एनसीसी (जेएंडके) के एडिशनल डायरेक्टर जनरल जाखड़ यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि खासकर कश्मीर घाटी के युवाओं को इससे जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, ताकि युवा वर्ग का ध्यान समाज विरोधी घटनाओं से हटाया जा सके।