जम्मू। प्रदेश में 21 दिनों बाद सबसे कम 43 मौतें हुई हैं। इससे पहले 30 अप्रैल को 30 मरीजों की जान गई थी। इसके बाद हर दिन मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा था। वहीं एक और राहत भरी खबर है कि संक्रमित मामलों से ज्यादा लोग स्वस्थ हुए हैं। 24 घंटे में 4466 मरीज स्वस्थ हुए और 3848 नए मामलों की पुष्टि हुई। ऐसे में एक्टिव मामले 50 हजार से नीचे पहुंच गए हैं।
जम्मू संभाग में 27 मरीजों की जान गई है। जीएमसी जम्मू में 13, जीएमसी डोडा में एक, जीएमसी कठुआ में तीन, गांधीनगर अस्पताल में एक, उधमपुर सीएच में एक, कटड़ा स्थित नारायणा अस्पताल में एक, सीएसी रामनगर, सूरनकोट और जिला अस्पताल रियासी व पुंछ अस्पताल में एक-एक मरीज की मौत हुई है। पीजीआई चंडीगढ़ में एक, एसएमजीएस में एक व एक मरीज ने घर पर ही अंतिम सांस ली है। वहीं संभाग स्तर पर नए संक्रमित मामलों में जम्मू जिले में 401, उधमपुर में 160, राजोरी में 155, डोडा में 58, कठुआ में 130, सांबा में 163, किश्तवाड़ में 30, पुंछ में 48, रामबन में 201 और रियासी में 96 मामले आए हैं। श्रीनगर जिले में 598, बारामुला में 320, बडगाम में 344, पुलवामा में 224, कुपवाड़ा में 204, अनंतनाग में 303, बांदीपोरा में 105, गांदरबल में 125, कुलगाम में 121 और शोपियां में 62 नए मामलों की पुष्टि हुई है। ऐसे में प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का अब तक कुल आंकड़ा 2 लाख 63 हजार 905 पर पहुंच गया है। एक्टिव मामले 49893 हैं। मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 3465 पर पहुंच गया है। जम्मू संभाग में 20601 और कश्मीर संभाग में 29292 एक्टिव मामले हैं।