फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले परिसीमन आयोग और फिर गृह मंत्री से मिलेगा सिख समुदाय

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में परिसीमन आयोग के दौरे को लेकर सामाजिक और राजनीतिक नेताओं में सक्रियता बढ़ गई है। राजनीतिक दलों के साथ विभिन्न सामाजिक संगठन भी आयोग के समक्ष अपनी मांगें रखने की रणनीति तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

सिख समुदाय के लोग परिसीमन आयोग से मिलने के लिए अपने एजेंडों को तैयार कर रहे हैं। समुदाय की मुख्य मांगों में सिखों के लिए चार सीटों को आरक्षित रखना है। परिसमीन आयोग से मिलने के बाद जम्मू प्रांत से सिख समुदाय के लोग गृह मंत्री से भी मिलने की योजना बना रहे हैं। परिसीमन आयोग के समक्ष अपनी बात रखने के लिए समुदाय के विभिन्न संगठन एक मंच पर आकर बात कर रहे हैं। परिसीमन आयोग के साथ जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के सदस्यों के अलावा समुदाय के पूर्व विधायक भी मिलेंगे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व महासचिव और पंथक मोर्चा के अध्यक्ष अवतार सिंह खालसा ने कहा कि समुदाय का एक प्रतिनिधिमंडल परिसीमन आयोग से मिलेगा। हमारी मुख्य मांगों में प्रदेश में सिखों के लिए चार सीटों पर आरक्षण है। उन्होंने कहा कि समुदाय के लोगों का राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें