फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में शनिवार-रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
आने वाले शनिवार तथा रविवार को जिला में पूर्ण रूप से दो दिन का लॉकडाउन रहेगा। हालांकि श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में इस दौरान थोड़ी छूट रहेगी।
विज्ञापन

सोमवार को डीसी चरणदीप सिंह ने इस को लेकर जरूरी निर्देश जारी किए। सोमवार से शुक्रवार सुबह सात से शाम सात बजे तक सभी प्रकार की दुकानों को खोला जा सकेगा। इसके बाद रात आठ से सुबह सात बजे तक कर्फ्यू रहेगा।
शुक्रवार शाम से सोमवार तक दुकानों को बंद रखा जाएगा। दो दिनों तक लॉकडाउन के दौरान फल, सब्जी, डेयरी, प्रोडक्ट्स, पॉल्ट्री, बेकरी की दुकानों को सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक ही खोला जा सकेगा।
विज्ञापन

म्यूनिसिपल कमेटी कटड़ा के अधीन आने वाली दुकानें सुबह नौ बजे से रात नौ बजे खोली जा सकेंगी। ढाबा, रेस्तरां, खाने-पीने वाले स्थान, ड्राइ फ्रूट की दुकानें कटड़ा में सुबह से रात को ग्यारह, जबकि श्री शिवखोड़ी धाम रनसू में यही दुकानें सुबह नौ से रात दस बजे तक खुलेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें