फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामेदार होगा जम्मू कश्मीर विधानसभा का बजट सत्र, विपक्ष ने की तैयारियां

Thu, 08 Dec 2016 04:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर व‌िधानसभा - फोटो : Nikhil Mehta
विज्ञापन
अगले माह शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र के लिए सरकार को घेरने के लिए विपक्ष सवालों का तरकश तैयार करने में जुट गया है। रियासत खासतौर से कश्मीर के हालात, राशन के दाम में बढ़ोतरी, सरहदी इलाकों के लोगों की स्थित और रिफ्यूजियों को राहत के अलावा पीडीपी-भाजपा के चुनावी वादों पर भी विपक्ष सवाल उठाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए विधायक प्रश्नकाल में उठाए जाने वाले सवाल तैयार करने में जुट गए हैं। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा का कहना है कि विधानसभा सत्र में सरकार से विपक्ष लेखा-जोखा मांगेगा। गठबंधन सरकार के शासन में रियासत में शांति, कानून व्यवस्था की स्थिति के अलावा विकास की हालत पर सवाल पूछे जाएंगे। वहीं राज्य के हालात, बिना अधिसूचना जारी किए राशन के दाम में की गई बढ़ोतरी पर भी विपक्ष सरकार को घेरने का मौका नहीं चूकेगा। 

उनका कहना है कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार पूरी तरह से विफल रही है। जन आकांक्षाओं को गहरा झटका लगा है। कश्मीर में हालात अब तक सुधर नहीं पाए हैं। जमीन पर सरकार दिखाई नहीं दी है। अस्थायी कर्मी काम छोड़ हड़ताल पर हैं। सभी क्षेत्रों का संतुलित विकास नहीं हो पा रहा। बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। शर्मा के अनुसार कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सरकार को घेरने की रणनीति को आखिरी रूप दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्र से पहले ही आक्रामक तेवर में उमर अब्दुल्ला

उमर अब्दुल्ला - फोटो : PTI
नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डा. फारूक अब्दुल्ला और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सत्र से पहले ही अपने इरादे साफ कर दिए हैं। ऐसे में सरकार को घेरने का नेकां कोई मौका नहीं छोड़ेगी और सत्र के काफी हंगामेदार होने के आसार दिख रहे हैं। 

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं जम्मू पश्चिम से विधायक सत शर्मा का कहना है कि सरकार विकास की राह पर रियासत को आगे बढ़ा रही है। विपक्ष को यह पच नहीं पा रहा है। उनका कहना है कि विधानसभा सत्र में विपक्ष के हर सवाल का जवाब सत्तापक्ष बखूबी देगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें