रियासत की सरकार ने अलगाववादियों पर नरम रुक अपना कर उन्हें सैनिक कालोनी के विरोध में आयोजित सेमीनार की इजाजत दे दी है।
इसके साथ ही रविवार दोपहर को नजरबंद अलगाववादी नेताओं को रिहा कर दिया गया। अलगाववादी नेता एसएएस गिलानी, मीरवाइज उमर फारूख को रविवार सुबह ही पुलिस ने नजरबंद किया था। वहीं शनिवार को दो हफ्ते बाद रिहा हुए अलगाववादी नेता यासिन मलिक को दोबारा से गिरफ्तार किया गया।
दरअसल कश्मीर घाटी में अलगाववादी नेता इन दिनों सैनिक कालोनी का मुद्दा भुनाने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में उन्होंने एक सेमीनार का आयोजन किया था। सेमीनार को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन अलगाववादियों को नजरबंद करने का कदम उठाया। वहीं कश्मीर घाटी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
UPDATE: Separatists leaders SAS Geelani, Mirwaiz Umar Farooq & Yasin Malik have been released.— ANI (@ANI_news) June 12, 2016