फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: पहलगाम हमले के मददगारों की रिमांड दस दिन और बढ़ी, NIA ने की कोर्ट से मांग

Tue, 08 Jul 2025 09:21 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

एनआईए कोर्ट ने पहलगाम आतंकी हमले के आरोपियों को पनाह देने वाले दो मददगारों की रिमांड दस दिन के लिए बढ़ा दी है। दोनों ने लश्कर आतंकियों को हमले से पहले छिपने के लिए जगह दी थी, जिससे 26 पर्यटकों की हत्या हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनआईए विशेष अदालत जम्मू ने पहलगाम आतंकी हमले के आतंकियों को पनाह देने वाले दोनों मददगारों की दस दिन रिमांड बढ़ा दी है। सोमवार एनआईए ने दोनों आरोपी परवेज अहमद व बशीर अहमद को अदालत के समक्ष पेश कर रिमांड का आवेदन दिया था।

विज्ञापन


तर्क दिया कि मामले की जांच आगे बढ़ाने के लिए दोनों से और पूछताछ होना जरूरी है। पहलगाम के रहने वाले दोनों मददगारों को 22 जून पहलगाम से गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों ने तीन लश्कर आतंकियों को 22 अप्रैल हमले से पहले पहलगाम के हिल पार्क में ढोक में पनाह दी थी। आतंकियों ने बाद में हमला किया और इसमें 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी। 16 को घायल कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें