प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति अभियान (प्रो-एक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इम्प्लीमेंटेशन) के तहत बुधवार को जम्मू-कश्मीर में सोलर पार्क की स्थापना की दिशा में हुए प्रयासों की जानकारी ली।
उन्होंने मुख्य सचिव बीआर शर्मा के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में आधार कार्ड को जनधन बैंक अकाउंट से लिंक करने को भी कहा।
प्रधानमंत्री ने रियासत में आधार कार्ड की प्रगति की समीक्षा के साथ ही जनधन खाते से इसे लिंक करने के बारे में भी जानकारी ली।