फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत में आने वाले दिनों में बढ़ सकती है ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत के अधिकांश मैदानी इलाकों में 29-30 जनवरी को बारिश हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन


31 जनवरी को भी राज्य के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। इस बीच, मंगलवार की रात विश्वविख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग, श्री अमरनाथ गुफा, पहलगाम के पर्वतीय क्षेत्रों, पीर की गली, मुगल रोड, शोपियां, सोनमर्ग, आदि इलाकों में बर्फबारी हुई।

कश्मीर और जम्मू में मौसम साफ रहने से दिन का पारा सामान्य से 4-5 डिग्री ऊपर चला गया है। लेह न्यूनतम माइनस 8.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे सर्द रहा। गुलमर्ग माइनस 5.4 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे नंबर पर रहा। पहलगाम का तापमान माइनस 2.3 रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन

आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड

श्रीनगर में बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री चढ़कर 10.7 और न्यूनतम तीन डिग्री अधिक 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

पहलगाम में दिन का पारा दो डिग्री अधिक 6.8, गुलमर्ग में माइनस 1.0, लेह में 1.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 21.0 ‌र‌िकार्ड क‌िया गया।

श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दो डिग्री अधिक 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी से फिर से ठंड बढ़ सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें