फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली खरीद का अब तक का सबसे बड़ा बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत का चालू वर्ष में बिजली खरीद का बजट 7000 करोड़ तक पहुंच सकता है। यह पिछले वर्षों की तुलना में अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा। साल 2015 में 5037.49 करोड़ की बिजली खरीदी गई थी।
विज्ञापन


रविवार को बिजली क्षेत्र की समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने राज्यपाल एनएन वोहरा को यह जानकारी दी। बिजली खरीद और राजस्व प्राप्ति में भारी अंतर का राज्यपाल ने कड़ा संज्ञान लिया है।

अधिकारियों ने राज्यपाल को बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में बिजली विभाग ने  सिर्फ 1294.36 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया है। इस पर राज्यपाल ने बिजली चोरी पर कड़ाई से रोक लगाने को कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन

'बिना मीटर वाले उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाए जाएं'

इसके साथ ही तय समय सीमा में बिना मीटर वाले उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाने के निर्देश दिए। बिजली संरक्षण उपायों का पूरा प्रयोग करने और टीएंडडी लॉस पर लगाम कसने को भी कहा।

अधिकारियों ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से शुरू की गई उज्ज्वल डी सहायता योजना में रियासत की भागीदारी की भी राज्यपाल को जानकारी दी।

फैसला लिया गया कि आरएपीडीआरपी, आईपीडीएस, डीडीयूजेवाई, आरजीजीवीवाई और पीएमआरपी जैसी केंद्र प्रायोजित योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए अलग से दो परियोजना विंग स्थापित किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें