फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत कार्यों में पुलिस ने निभाई अहम भूमिका: किचलू

विज्ञापन
विज्ञापन
गृह राज्य मंत्री सज्जाद अहमद किचलू ने जेकेपी के आला अधिकारियों के साथ वीरवार को एक बैठक की। पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता देने की कोशिश की जानी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने राहत कार्यों की जानकारी हासिल करते हुए बाढ़ के दौरान पुलिस की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। गृह राज्य मंत्री ने कहा कि सरकारी मशीनरी के साथ पुलिस ने बचाव कार्यों और संचार प्रणाली को दुरुस्त करने में अहम भूमिका निभाई है।

उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि विभागीय संपत्ति के नुकसान की रिपोर्ट राज्य गृह मंत्रालय को पेश करें, ताकि पर्याप्त मात्रा में राहत उपलब्ध करवाई जा सके। बैठक में एडीजीपी एसपी वैद, आईजीपी वी श्रीनिवास, एके चौधरी, एचके लोहिया, डीआईजी अली मोहम्मद, एआईजीपी केके ककरू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ पीडि़तों के लिए सीआरपीएफ ने लगाया शिविर

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 160 बटालियन द्वारा शुक्रवार को राहत शिविर आयोजित कर पीडि़तों को राहत सामग्री बांटी जाएगी। तवी पर बने चौथे पुल पर सुबह दस बजे केरीपुब द्वारा लगाए जाने वाले इस शिविर में पीडि़तों को आवश्यक वस्तुएं दी जाएंगी, ताकि लोग आपदा से उबर सकें।

जेएंडके क्रिश्चियन बिरादरी सोसायटी ने सामाजिक सरोकार के तहत कश्मीर के बाढ़ पीडि़तों के लिए वीरवार को राहत सामग्री भेजी। सोसायटी ने 100 बाक्स पीने के पानी की बोतलें और आठ बाक्स में बिस्कुट भेजे हैं।

इस दौरान बिरादरी के मार्क्स गिल, रेव, इसाक भट्टी, यश सोत्रा, मोहनलाल, अनिल मट्टू आदि मौजूद रहे। यह राहत सामग्री एसपी जुगल मन्हास, दलजीत सिंह, रतन सिंह के माध्यम से भेजी गई। पदाधिकारियों ने कहा कि पीडि़तों के लिए भविष्य में भी वे मदद भेजेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें