फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा के दंगल में इस बार नहीं होगी जोर आजमाइश

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा नवरात्र फेस्टिवल में इस बार दुनियाभर के पहलवान नहीं दिखेंगे। बाढ़ त्रासदी को देखते हुए फेस्टिवल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के 10वें रुस्तम-ए-इंटरनेशनल दंगल को रद्द कर दिया गया है। दंगल में भारत के अलावा बेलारूस, यूक्रेन, इंग्लैंड और मंगोलिया के पहलवानों को मां भगवती की धरती पर दम दिखाना था।
विज्ञापन


यह पहला मौका है, जब पिछले नौ साल से लगातार चल रहे इस दंगल को रद्द करना पड़ा है। जेएंडके इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन के प्रधान एसके शर्मा के अनुसार फेस्टिवल में अंतर्राष्ट्रीय दंगल आयोजित नहीं होगा। दंगल के लिए नई तिथि पर बाद में फैसला लिया जाएगा।

बाढ़ से पूरी रियासत में भारी तबाही हुई है, जिसे देखते हुए नवरात्र फेस्टिवल को सादे तरीके से मनाने का फैसला किया गया। इस फेस्टिवल में अंतर्राष्ट्रीय दंगल आकर्षण का मुख्य केंद्र रहता है।
विज्ञापन

विज्ञापन

कटड़ा नवरात्र फेस्टिवल की रौनक रहता था दंगल

दुनियाभर के पहलवानों को देखने के लिए हजारों दंगल प्रेमी पहुंचते हैं। इसमें करीब चालीस कुश्तियां लड़ी जाती हैं, जिसमें देशभर से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, यूपी और जेएंडके के पहलवान दम दिखाते रहे हैं।

दंगल से पूर्व कटड़ा में भव्य शोभा यात्रा आयोजित की जाती है, जिसमें हेलीकाप्टर से पहलवानों पर पुष्प वर्षा करके स्वागत किया जाता है। उधर, सीमा पार से लगातार सीज फायर के उल्लंघन को देखते हुए नवरात्र फेस्टिवल के अंतर्राष्ट्रीय दंगल में पाकिस्तान टीम को नहीं बुलाने का एसोसिएशन ने पहले ही फैसला लिया था।

वर्ष 2013 में भी पाक रेंजरों के भारतीय सैनिकों के साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार को देखते हुए पाक टीम का बहिष्कार किया गया था। लगातार यह दूसरा मौका है जब पाक का बहिष्कार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें