आतंकी हमलों की तमाम धमकियों और आशंकाओं को नाकाम बनाते हुए राज्य भर में गणतंत्र दिवस बिना किसी आतंकी वारदात के संपन्न हुआ।
पठानकोट हमले के बाद गणतंत्र दिवस की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती थी। जिस पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से खरी उतरीं। हालांकि गणतंत्र दिवस के बाद भी तमाम जगहों पर सुरक्षा कायम रखी गई है।
जहां-जहां अतिरिक्त नाके लगाए गए थे, वहां अभी भी सुरक्षा कर्मी तैनात हैं, लेकिन बुधवार को शहर भर में कहीं न कहीं संदिग्धों की देखने की अफवाहों ने पुलिस को परेशान कर रखा।