फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: पुलिस चौकी के पास दुकानदार की टांग तोड़ी, 24 घंटे बाद भी हमलावरों का सुराग नहीं; पुलिस अब तक खाली हाथ

Mon, 02 Nov 2026 12:02 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू के वेयर हाउस इलाके में पुलिस चौकी के पास तीन नकाबपोश बदमाशों ने दुकानदार मुकेश शर्मा पर बैट-डंडों से हमला कर उनकी टांग तोड़ दी। वारदात के 24 घंटे बाद भी पुलिस हमलावरों और उनकी बाइक की पहचान नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेयर हाउस पुलिस चौकी से चंद कदम दूर दुकानदार मुकेश शर्मा पर हुए जानलेवा हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वारदात के 24 घंटे बाद भी पुलिस तीनों हमलावरों और उनकी बाइक की पहचान नहीं कर पाई है। हैरानी की बात है कि जिस इलाके में दिनभर हजारों लोगों की आवाजाही रहती है और पुलिस कर्मियों की भी तैनाती रहती है, वहां हमलावर वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए।

विज्ञापन
Trending Videos

हमले में घायल मुकेश शर्मा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उनकी एक टांग फ्रैक्चर हुई है और प्लास्टर चढ़ाया गया है। वह फिलहाल घर पर हैं। घटना से खौफजदा मुकेश और उनके परिजनों ने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

नंबर प्लेट पर टेप, चेहरे ढककर पहुंचे थे हमलावर
बता दें कि शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे बुलेट सवार तीन नकाबपोश युवक मुकेश शर्मा पर बैट और डंडों से हमला कर फरार हो गए थे। आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए चेहरे ढक रखे थे और बाइक की नंबर प्लेट पर भी टेप चिपका रखा था। हमले में मुकेश की टांग टूट गई थी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है, लेकिन आरोपियों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

देर शाम तक चलता है कारोबार, दुकानदारों में डर
वारदात के बाद वेयर हाउस के दुकानदारों में असुरक्षा का माहौल है। उनका कहना है कि बाजार में देर शाम तक कारोबार चलता है और रात में भी दुकानदारों को आना-जाना पड़ता है। मुकेश के परिजन रोहित शर्मा ने पुलिस से रात के समय गश्त बढ़ाने और हमले के पीछे शामिल लोगों का पता लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि ऐसी वारदात दोबारा न हो।
विज्ञापन

हथियारों के साथ युवाओं का पीछा करने वाले बदमाश फरार, पुलिस ने घरों में दी दबिश
रेजीडेंसी रोड पर दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर तनाव सामने आया है। एक गुट के युवकों पर हमला करने की फिराक में पहुंचे दूसरे गुट के लोगों ने हथियारों के साथ उनका पीछा किया। इस मामले में सिटी पुलिस ने छह लोगों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज करने के साथ जांच भी आगे बढ़ा दी है।

पुलिस ने इस मामले में कृष्णा कॉलोनी निवासी गोविंदा, नन्नी ध्रुव, राहिल, राशिद समेत अन्य के खिलाफ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज की है। सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने शनिवार को आरोपियों की तलाश में उनके घरों और मोहल्ले में दबिश दी, लेकिन कोई भी वहां नहीं मिला।

पुलिस को शक है कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली या अन्य पड़ोसी राज्यों में भाग गए हैं। पुलिस अब उनके संभावित ठिकानों का पता लगाने में जुटी है। दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश के चलते हमले की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें