धर्मनगरी में दिसंबर माह के दूसरे पखवाड़े में श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ है और आने वाले दिनों में और अधिक संख्या बढ़ने की संभावना है। शनिवार और रविवार को अवकाश होने के चलते जहां छह हजार भक्तों ने मां के चरणों ने शीश नवाया वहीं, रविवार देर शाम आठ बजे तक 45 सौ के करीब भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
रविवार को दिनभर मौसम साफ रहा और यात्री धूप का आनंद उठाते व मां के जयकारे लगाते नजर आए। वहीं, हेलिकॉप्टर, रोपवे और बैटरी कार सेवा दिनभर सुचारु रही, जिसका भक्तों ने लाभ उठाया। गौरतलब रहे कि गत शनिवार को नौ माह बाद यात्री पंजीकरण केंद्र को भी भक्तों के लिए खोल दिया गया है। अब ऑनलाइन के आने वाले भक्तों को सुविधा मिलना शुरू हो गई है।