फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू के अमीर ने पंजाब के युवराज को उठाकर पटका

विज्ञापन
विज्ञापन
सोदरा सुंदरबनी दंगल में उमड़ा जनसैलाब, 51 हजार की कुश्ती रही आकर्षण का केंद्रसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुंदरबनी। क्षेत्र के सोदरा में आयोजित दंगल में बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने भाग लेकर पारंपरिक कुश्ती के प्रति अपना उत्साह प्रदर्शित किया। दंगल के दौरान पहलवानों ने दमदार दांव-पेच और शानदार शारीरिक कौशल का प्रदर्शन किया। आयोजन में पुरुष पहलवानों के मुकाबलों के साथ महिला पहलवानों की कुश्ती भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
दंगल का सबसे बड़ा मुकाबला 51 हजार रुपए की इनामी राशि के लिए हुआ, जिसमें जम्मू के पहलवान अमीर ने पंजाब के पहलवान युवराज को पराजित कर जीत दर्ज की। इस मुकाबले को देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। दोनों पहलवानों ने अपनी ताकत, तकनीक और संघर्ष क्षमता का प्रदर्शन किया। मुकाबले के दौरान दर्शक लगातार पहलवानों का उत्साह बढ़ाते रहे।
विज्ञापन

-
महिला पहलवानों की कुश्ती बनी विशेष आकर्षण
इस दंगल की सबसे उल्लेखनीय विशेषताओं में महिला पहलवानों के बीच हुआ मुकाबला रहा। हरियाणा की महिला पहलवान और जम्मू-कश्मीर के रियासी क्षेत्र की रहने वाली महिला पहलवान के बीच जोरदार कुश्ती हुई। कड़े मुकाबले के बाद हरियाणा की पहलवान ने जीत हासिल की। इस मुकाबले ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया और महिलाओं की खेलों में बढ़ती भागीदारी का संदेश दिया।
विज्ञापन


युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश
कार्यक्रम के दौरान बीएसएफ के डीआईजी ने युवाओं से खेलों को अपनाने, अनुशासन और मेहनत को जीवन का हिस्सा बनाने तथा नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने खेलों को युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और समाज में स्वस्थ वातावरण बनाने का माध्यम बताया। उन्होंने दंगल को क्षेत्र की लोकसंस्कृति, परंपरा और भाईचारे से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम पारंपरिक खेलों को संरक्षित करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें