फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्मित अटल सेतु हो सकता है आतंकियों का टारगेट

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल से तीन संदिग्ध लोगों द्वारा वाहन हाईजैक करने की सूचना के बाद कठुआ जिला हाई अलर्ट पर है। राज्य के प्रवेशद्वार लखनपुर सहित जम्मू-कश्मीर के सभी रूट सील कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


कड़ी नाकेबंदी के बीच वाहनों को गहन जांच के बाद आगे जाने की अनुमति दी जा रही है। इस बीच अटल सेतु की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया। सुरक्षाकर्मियों को पंजाब और जम्मू कश्मीर दोनों छोर पर कड़ी नाकेबंदी करने की हिदायत दी गई है।

किसी भी संदिग्ध वाहन को पुल पर न जाने देने को कहा गया है। फिलहाल पुल पर वाहनों को रुकने की अनुमति भी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

कड़ी नाकेबंदी के बीच गाड़ियों की जांच के बाद ही आगे जाने की अनुमति

उल्लेखनीय है कि पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल को जोड़ने वाले अटल सेतु का उद्घाटन एक महीना पहले ही हुआ है। हिमाचल से जिस वाहन को हाईजैक करने की सूचना मिली है, इससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि अटल सेतु भी मुख्य टारगेट हो सकता है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां भी कोई कोताही नहीं बरतना चाहती।

भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सटे जिला के हीरानगर सेक्टर में भी कड़ी चौकसी बरती जा रही है। बमियाल में घुसपैठ की कोशिश विफल करने के बाद बीएसएफ ने हीरानगर सेक्टर में भी पहरेदारी कड़ी कर दी है।

रात के समय विशेष गश्ती दल तैनात किए गए हैं जो पूरी तरह असलहे से लैस हैं और घुसपैठ के संभावित रूटों पर निगरानी बनाए हुए हैं। रात के समय दुश्मन की हर हकरत को भांपने के लिए नाइट विजन डिवाइस का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें