फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत में नई औद्योगिक नीति दस दिनों में

Sat, 20 Feb 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल के सलाहकार खुर्शीद गनेई ने कहा है कि रियासत की नई औद्योगिक नीति बनाने का काम अंतिम दौर में है और अगले 10 दिन में इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


इससे रियासत के तीनों खित्तों के विकास में मदद मिलेगी। सीआईआई जेएंडके काउंसिल के वार्षिक सत्र के दौरान ‘टिकाऊ बुनियादी ढांचा, मुख्य संबल’ विषय पर आयोजित सत्र को संबोधित करते हुए गनेई ने कहा कि रियासत में औद्योगिक विकास के लिए ढांचागत सुविधाएं जरूरी हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछली सरकार एक साल से उद्योग नीति को लटकाए हुई थी। गनेई ने कहा कि पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) प्रोजेक्ट में रियासत का ट्रैक रिकार्ड अच्छा नहीं रहा है।
विज्ञापन


हर विभाग को उचित पीपीपी पालिसी का पालन करना होगा। रियासत को नए विकास माडल बनाने की ओर देखने की बजाय पूर्व की सर्वोत्तम प्रथाओं का अनुकरण करना चाहिए। जैसा यूरोपीय देशों में होता है।

रियासत में पर्यटन, कृषि, आईटी, फूड प्रोसेसिंग और ढांचागत क्षेत्र को विकसित करना होगा। कहा कि आईटी रियासत के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा साधन बन सकता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें