फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से मां-बेटी घायल

Tue, 14 Apr 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाड़ी ब्राह्मणा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिड़को चौक पर सड़क पार करती मां-बेटी को कार सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गईं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार अनीता (45) बेटी सोनिया (21) के साथ गांव लसोआडे़ आई थी। सोमवार को दोनों वापस सुजानपुर (पंजाब) जा रही थीं।
विज्ञापन


बताया जाता है कि दोनों को सिडको चौक से पंजाब के बस पकड़नी थी। इसके लिए वह हाईवे क्रास कर रही थीं, तभी सांबा की तरफ से आ रहे एक कार सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को गंभीर चोट आई। मौके पर काफी लोग जमा हो गए। चौक पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने लोगों की मदद से घायल मां-बेटी को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें