पुंछ। हवेली विधानसभा क्षेत्र से विधायक एजाज अहमद जान ने बुधवार को गांव चंडक से मंडी तहसील मुख्यालय तक की 12 किलोमीटर सड़क पर तारकोल बिछाने के काम का फीता काट कर उद्घाटन किया।
क्षेत्र के शहजाद खान, कफायत शबीर और न्याज अहमद का कहना है कि पिछले दस वर्षों से खस्ताहाल सड़क से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं श्रीबूढ़ा अमरनाथ व साई इलाही बख्श की जियारत पर आने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब इस सड़क के बन जाने से काफी राहत मिलेगी।