फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तीन हजार देकर मिलेगा प्रवेश का एक और मौका

Thu, 16 Oct 2025 02:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। क्लस्टर विश्वविद्यालय में चल रहे चार वर्षीय यूजी प्रोग्राम के सातवें और आठवें सेमेस्टर में प्रवेश का एक और मौका है। खास तौर पर उन छात्रों के लिए जो पहले प्रवेश प्राप्त नहीं कर पाए थे। वे तीन हजार रुपये विलंब शुल्क चुकाकर विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में आज वीरवार तक एडमिशन ले सकते हैं।
विज्ञापन

इसके लिए विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल खोल दिए गए हैं। डीन, एकेडमिक अफेयर्स, क्लस्टर विश्वविद्यालय प्रो. ट्विंकल सूरी के अनुसार आज 16 अक्तूबर के बाद प्रवेश के लिए किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। इससे पूर्व चार वर्षीय यूजी के अंतिम वर्ष में बहुत से छात्र मेरिट कम रह जाने की वजह से प्रवेश प्राप्त नहीं कर पाए थे। इससे पहले भी विश्वविद्यालय की ओर से यह तिथि बढ़ाई जा चुकी है।

जम्मू विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित
जम्मू विश्वविद्यालय में 20, 22 और 23 अक्तूबर को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। विश्वविद्यालय के ज्वाइंट रजिस्ट्रार (परीक्षा संचालन) डॉ. राज कुमार ने बताया कि इन तिथियों में पड़ रहे त्योहारों के मद्देनजर ऐसा किया गया है। इन परीक्षाओं की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी। उसके लिए अलग से नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। उन्होंने छात्रों को जम्मू विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.jammuuniversity.ac.in को लगातार चेक करते रहने की सलाह दी है। हालांकि इससे यह सवाल भी उठता है कि परीक्षा तिथि फाइनल करते वक्त विश्वविद्यालय की ओर से अवकाश कैलेंडर ध्यान में क्यों नहीं रखा गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें