फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में मां की ममता ने आतंकी बेटे से सेना के सामने करवाया सरेंडर

Sat, 05 Nov 2016 12:50 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
आतंकी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मां की मनुहार सुन एक गुमराह बेटे ने आतंकवाद से तौबा कर ली। अपनी तरह की अनोखी नजीर उत्तरी कश्मीर के सोपोर में सामने आई।
विज्ञापन


आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हो चुका 26 वर्षीय उमर खलीक मीर उर्फ समीर को पुलिस और सेना के संयुक्त दल ने घेर लिया था। लेकिन, उसे पकड़ने की तमाम कोशिशें नाकाम हो गईं।

आखिरकार सेना ने जोखिम उठाकर समीर की मां को बेटे की वापसी के लिए मनुहार करने को राजी कर लिया। मां को आतंकी बेटे के पास भेजा गया। ये तरकीब कामयाब रही और मां की भावुक मनुहार सुनकर समीर ने आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन

मुठभेड़ स्थल से कुछ ही दूरी पर था आतंकी का घर

मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान - फोटो : PTI
सेना के एक वरिष्ठ अफसर ने बताया कि जब समीर की घेराबंदी की गई तो उसकी पहचान का पता चला गया। उत्तरी कश्मीर के तुज्जर गांव के रहने वाले समीर का घर घटनास्थल से पांच किलोमीटर की दूरी पर था। सुरक्षा बल उसे जीवित पकड़ना चाहते थे।

जब आत्मसमर्पण करवाने के लिए उससे कई बार अपील की गई। पर वो नहीं माना। उसकी मां को घर से लाया गया।

जोखिम भरी इस तरकीब पर काम करते हुए सबसे पहले समीर की मां को सुरक्षा बलाें के घेरे में सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया और फिर उसे मानसिक रूप से तैयार कर बेटे के पास भेजा गया। योजना उम्मीद पर खरी उतरी। मां ने बेटे के पास जाकर उसे आत्मसमर्पण के लिए तैयार कर लिया।
विज्ञापन

आतंकी से हथियार और ग्रेनेड बरामद

आतंकी से बरामद हथियार - फोटो : Amar Ujala
समीर ने एक एके-47 रायफल, तीन मैगजीन, तीन ग्रेनेड और एक रेडियो सेट सुरक्षा बलों को सौंप दिए। सैन्य अधिकारी ने कहा कि समीर मई महीने में घर से चला गया और लश्कर में शामिल हो गया। आत्मसमर्पण के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

आपरेशन खत्म होते ही उत्तरी कमान ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पिछले दिनों ही आतंकी तंजीम में शामिल हुए स्थानीय युवाओं का एनकाउंटर करने के बजाए उन्हें मुख्यधारा में शामिल करवाने पर जोर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें