फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: शिवखोड़ी के विकास का रोडमैप तैयार, बनेंगे पैदल ट्रैक, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की समर्पित

Sun, 08 Mar 2026 05:48 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शिवखोड़ी के विकास का रोडमैप तैयार किया, जिसमें पैदल ट्रैक, हेलीकॉप्टर सेवा और सुरक्षित ट्रैक शेड जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को कहा कि पवित्र धार्मिक स्थल शिवखोड़ी में भविष्य के विकास का रोडमैप तैयार कर लिया गया है। यहां यात्रा सुविधाओं का विस्तार होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रनसू आधार शिविर से गुफा तक अलग पैदल ट्रैक बनाए जाएंगे। एक ट्रैक गुफा तक जाने व एक वापसी के लिए बनाया जाएगा। इससे भीड़भाड़ वाली स्थिति नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि शिवखोड़ी में श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर सेवा अप्रैल महीने से शुरू होने की पूरी उम्मीद है। तीर्थयात्रियों को मौसम में अचानक बदलाव और पहाड़ों से गिरने वाले पत्थरों से बचाने के लिए जल्द ही सुरक्षित ट्रैक शेड का निर्माण भी पूरा हो जाएगा। 

विज्ञापन


 शिवखोड़ी रियासी जिले के रनसु में पवित्र धार्मिक स्थल है। उपराज्यपाल ने यहां शनिवार को बुनियादी ढांचे के उन्नयन और सौंदर्यीकरण कार्यों का उद्घाटन किया। ये कार्य यह कार्य जेएसडब्ल्यू ग्रुप द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत पूरा किया गया था। इस माैके पर एलजी ने कहा कि शिवखोड़ी का जागरण शुरू हो गया है। यहां न केवल बुनियादी ढांचे का उन्नयन किया गया है बल्कि आस्था को भी मजबूत किया है। 

ये विकास कार्य किए समर्पित 
शिवम द्वार (दर्शनी ड्योढ़ी) का जीर्णोद्धार, महादेव भवन की मरम्मत और जीर्णोद्धार (यात्रा पंजीकरण काउंटर सहित), शिवम द्वार के पास मौजूदा घाट का नवीनीकरण, स्नान घाट, शौचालय परिसर, वस्त्रगृह, राम मंदिर के पास स्थित चिकित्सा केंद्र का जीर्णोद्धार, दर्शनी ड्योढ़ी के पास रनसू में टट्टू शेड का निर्माण और विभिन्न स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर को राष्ट्र का आध्यात्मिक केंद्र बनाने का सपना अब दूर नहीं 
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को कहा कि पांच वर्षों के निरंतर प्रयासों के बाद जम्मू-कश्मीर को राष्ट्र का आध्यात्मिक केंद्र बनाने का सपना अब दूर नहीं है। ये प्राथमिक लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि सदियों बाद जम्मू-कश्मीर एक वास्तविक आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक पुनर्जागरण का अनुभव कर रहा है। यह प्रदेश ज्ञान, कला, संगीत और दर्शन के केंद्र के रूप में पुनः उभर रहा है। 

स्थानीय लोगों की सहमति से होंगे विकास कार्य 
उपराज्यपाल ने कहा कि क्षेत्र में स्थानीय लोगों के रोजगार को बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। यहां भोलेनाथ की भक्ति से जुड़े साउंड एंड लाइट शो की व्यवस्था की जाएगी। भविष्य में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर रोपवे परियोजना पर भी विचार किया जा सकता है। हालांकि, यह कार्य स्थानीय लोगों की सहमति से ही आगे बढ़ाया जाएगा। 

यात्रा मार्ग और नई गुफा का होगा निर्माण, जिंदल ग्रुप करेगा सहयोग 
शिवखोड़ी में जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन (जिंदल ग्रुप) के सहयोग से नए तीर्थयात्रा मार्ग के विकास के साथ तीसरी गुफा के निर्माण की योजना है। इस पर काम चल रहा है। जिंदल समूह श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाओं और संरचनाओं में करोड़ों रुपये का निवेश करने का इरादा रखता है। अधिकारियों का कहना है कि यह परियोजना तीर्थस्थल की आध्यात्मिक पवित्रता को बनाए रखते हुए बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को कुशलतापूर्वक प्रबंधित करने के लिए बनाई गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें