फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एलजी से मिलकर उठाया खुबानी किसानों को हुए नुकसान का मुद्दा

विज्ञापन
लद्दाख के एलजी ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बीडी मिश्रा से मिलते सांसद मोहम्मद हनीफा जान
विज्ञापन
नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र से स्पेशल पैकेज दिलाने को हस्तक्षेप का आग्रह किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। लद्दाख के सांसद हाजी मोहम्मद हनीफा जान ने मंगलवार को राज निवास में एलजी ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बीडी मिश्रा से मिलकर उनके सामने बेमौसमी बर्फबारी से खुबानी किसानों को हुए नुकसान का मुद्दा उठाया। उन्होंने इस नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार से स्पेशल पैकेज दिलाए जाने के लिए एलजी से हस्तक्षेप का आग्रह किया।
एलजी ने सांसद को इस संबंध में पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया। कहा कि वे इस मामले को संबंधित मंत्रालय के समक्ष रखेंगे। सांसद जान ने इसके अतिरिक्त कारगिल में कृषि एवं बागवानी शोध केंद्र की स्थापना, आयुष चिकित्सा अधिकारियों के पद निकाले जाने, अरेबिक टीचरों की जरूरत की बात उठाते हुए केंद्र से फंडिंग की भी बात उठाई। उन्होंने चेलुम को भी लेह जिले के स्थानीय अवकाश की सूची में शामिल किए जाने की बात रखी, जिस पर एलजी ने सामान्य प्रशासन विभाग से इस मामले को दिखवाने को कहा। सांसद हनीफा जान ने स्कॉस्ट कश्मीर में लद्दाखी छात्रों के प्रवेश का मुद्दा उठाया और कहा कि उन्हें एसटी आरक्षण के तहत एडमिशन नहीं मिल पा रहा है। उन्हाेंने स्कॉस्ट में कुछ वर्षों के लिए लद्दाखी स्टूडेंट्स के लिए सीट आरक्षित किए जाने का आग्रह किया। एलजी ने सांसद से इस संबंध में एक औपचारिक ड्राफ्ट बनाकर देने को कहा। इस दौरान प्रमुख सचिव संजीव खिरवार, सचिव शिक्षा भानु प्रभा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर एलजी से मिले
जम्मू। आईआईटी मद्रास के प्रो. सचिन गुंथे ने मंगलवार को लद्दाख के एलजी से मुलाकात की। उन्होंने लेह के खल्त्से में चल रहे सिंधु यूनिवर्सिटी के कार्यों की जानकारी दी। कहा कि इसमें स्थानीय छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्हें नामांकन में पांच ग्रेस मार्क्स दिए जाएंगे। उन्होंने एलजी को इस यूनिवर्सिटी में चलाए जाने वाले पीजी पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। कहा कि इसमें शुरू किए जाने वाले बुद्धिस्ट स्टडीज कोर्स के लिए स्थानीय मोनेस्ट्रीज से संपर्क किया जाएगा। इस संबंध में वे पहले ही थिकसे मोनेस्ट्री के अधिकारियों से मिल चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें