फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वार्षिक यात्रा बग्गन के लिए श्रद्धालु रवाना

Wed, 04 Jun 2025 02:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
बग्गन इलाके से चंडी माता दौला के लिए वार्षिक यात्रा में शामिल लोग। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। बग्गन इलाके से मंगलवार को चंडी माता दौला के लिए वार्षिक यात्रा रवाना हुई। इस यात्रा में 200 से अधिक श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हर वर्ष जून में बग्गन इलाके की वार्षिक यात्रा बनी विधानसभा क्षेत्र में विराजमान चंडी माता दौला के दर्शन करने के लिए जाती है।
लंबरदार गणेश चंद्र ने बताया कि पिछले 50 से अधिक वर्षों की प्रथा का निर्वहन करते हुए वार्षिक यात्रा आयोजित की जा रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि शाम पांच बजे यात्रा में शामिल लोग दौला गांव पहुंचे, जिसके बाद महामाई के दर्शन करके यात्रा में शामिल लोग मंदिर परिसर में रात में भंडारा किया। पुजारी संजीव संजान, देशराज वाला ने बताया कि दौला गांव में रात्रि विश्राम के बाद सभी यात्री बुधवार को गांव लौटेंगे।
विज्ञापन


टगोत्रा बिरादरी की मेल कल





ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले के गांव बंदोवाला (अप्पर पलांवाला) में स्थित दाती सजावती स्थान पर टगोत्रा ब्राह्मण बिरादरी के साडल गोत्र की ओर से पांच जून को मेल का आयोजन किया जाएगा। बिरादरी के सदस्य सुभाष चंद्र टगोत्रा ने बताया कि पांच जून को अर्ध वार्षिक मेल का आयोजन बिरादरी के लोगों की तरफ से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुबह सात बजे हवन और पिंडी पूजन होगा। उन्होंने बिरादरी के सभी लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

रढोत्रा बिरादरी की मेल नौ कोज्यौड़ियां। ब्राह्मण सामुदाय की रढोत्रा बिरादरी की मेल नौ जून को पंचायत मट्टू के गांव दतेयाल-दानपुर में स्थित दाती सियावती स्थान पर मनाई जाएगी। बिरादरी के सदस्य नवीन कुमार शर्मा, यश कुमार शर्मा और बलिंद्र कुमार ने बताया कि बिरादरी की यह मेल हर बार की तरह इस बार भी धूमधाम से मनाई जाएगी। उन्होंने बिरादरी के सभी लोगों से मेल में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन



टगोत्रा बिरादरी की मेल कलटगोत्रा बिरादरी की मेल कल
ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले के गांव बंदोवाला (अप्पर पलांवाला) में स्थित दाती सजावती स्थान पर टगोत्रा ब्राह्मण बिरादरी के साडल गोत्र की ओर से पांच जून को मेल का आयोजन किया जाएगा। बिरादरी के सदस्य सुभाष चंद्र टगोत्रा ने बताया कि पांच जून को अर्ध वार्षिक मेल का आयोजन बिरादरी के लोगों की तरफ से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुबह सात बजे हवन और पिंडी पूजन होगा। उन्होंने बिरादरी के सभी लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें