शामलात भूमि पर मालिकाना हक पर भी हो सकती है बहस
भूमि अधिकार बिल पर भी बहस होने के आसार हैं। 20 साल से ज्यादा समय से शामलात भूमि पर कब्जे को मालिकाना हक देने की पैरवी नेशनल कॉन्फ्रेंस ने की है। इस संबंध में नेकां प्रवक्ता व विधायक तनवीर सादिक ने लैंड ग्रांट रूल्स, 2022 को रद्द करने और वर्ष 1960 के भूमि अनुदान नियम को लागू करने के विधेयक लाने की बात कही है। बीते दिनों अवैध कब्जों पर हुई कार्रवाई पर मुख्यमंत्री सवाल उठा चुके हैं। यह विधेयक पारित होता है तो अवैध रूप से शामलात या चरागाह में बैठे कब्जाधारक जमीन के मालिक हो जाएंगे।
वेतन बढ़ोतरी पर हमराही बनेंगे पक्ष-विपक्ष
सदन में इस सियासत के बीच अब तक एक मुद्दा ऐसा भी है जिसमें दोनों पक्षों की सहमति रहने वाली है। विधायकों के वेतन बढ़ोतरी का प्रस्ताव सरकार ने तैयार किया है। प्रस्ताव को विपक्ष के विधायकी की अगुवाई वाली समिति ने तैयार किया है। विधायकों के वेतन व भत्ते दोगुना करने की सिफारिश पर सदन की मुहर लगना तय है। तमाम बहस के बीच यही एक मुद्दा रहने वाला है जिसमें सत्ता पक्ष व विपक्ष एकसाथ के हमराही बने नजर आ सकते हैं।