फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और बेनतीजा ही निपट गई भारत पाक की बातचीत

विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा बताया जा रहा है कि रामगढ़ सेक्टर की बलार्ड पोस्ट पर भी बीएसएफ अफसरों और पाक रेंजरों में कंपनी कमांडर स्तर की अनौपचारिक बैठक हुई।
विज्ञापन


बीएसएफ के अधिकारियों के मुताबिक फ्लैग मीटिंग में सबसे हैरान करने वाली बात थी कि पाकिस्तान की ओर से जो प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए उनमें जो अधिकारी थे उनमें कोई भी अफसर ऐसा नहीं था जोकि उस क्षेत्र में तैनात हो जहां से आरएस पुरा सेक्टर में फायरिंग की गई थी। बीते 45 दिनों से लगातार पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा लगातार सीज फायर उल्लंघन की घटनाओं को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

बैठक आगे जारी रखने का फैसला

बुधवार को अखनूर सेक्टर की निकोवाल पोस्ट पर बीएसएफ और पाक रेंजरों में हुई फ्लैग मीटिंग का कोई नतीजा नहीं निकला। एजेंसी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कमांडर स्तरीय फ्लैग मीटिंग में बीएसएफ की ओर से 33वीं वाहिनी के कमांडेंट एसके सिंह और पाकिस्तानी रेंजरों की ओर से 19 डेजर्ट रेंजरर्स के विंग कमांडर मोहम्मद वकार अन्य अफसरों सहित शामिल हुए।

आईजी बीएसएफ जम्मू आरके शर्मा ने बताया कि फ्लैग मीटिंग में  बीएसएफ और रेंजरों में आगे भी बैठकों का दौर आगे भी जारी रखने का फैसला लिया गया है।

बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक फ्लैग मीटिंग में सीज फायर उल्लंघन मसले के हल के लिए अगली बैठक सेक्टर कमांडर स्तर के अधिकारियों के बीच किए जाने की भी बात की गई और इस पर सहमति भी बनी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें