फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अब पाकिस्तान से भी नजर आएगा तिरंगा, एलओसी के नजदीक फहराया गया 140 फीट का राष्ट्रीय ध्वज

Sun, 31 Oct 2021 10:22 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कुपवाड़ा जिले के माछल गांव में सेना ने करवाया कार्यक्रम का आयोजन,कश्मीर के लोगों को शेष भारत के करीब लाने का प्रयास। 
 
विज्ञापन
कुपवाड़ा में फहरया गया तिरंगा। - फोटो : सेना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलओसी के करीब कुपवाड़ा जिले के माछल गांव में कश्मीर घाटी का सबसे बड़ा और सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। 140 फीट ऊंचे पोल में तिरंगे की साइज 56 फीट गुणे 37 फीट है। इसे साढ़े सात किलोमीटर दूर से देखा जा सकेगा।

विज्ञापन

जिले का माछल गांव सुदूर इलाके में है। यह गांव वर्षभर अमूमन बर्फ से ढंका रहता है। यहां के लोग संकट के समय में देश के साथ हर वक्त खड़े रहते हैं। इस वजह से यहां के लोगों को आजीविका के साधन मुहैया कराना तथा इलाके को विश्व पर्यटन के मानचित्र पर लाना समय की मांग है।

विज्ञापन

कुपवाड़ा में फहरया गया तिरंगा। - फोटो : सेना
 सबसे महत्वपूर्ण यह है कि कश्मीर के लोगों को शेष भारत के करीब लाना और उनमें अपनेपन की भावना का विकास करना है। माछल के लोग निडर देशभक्त और सेना समर्थन हैं। इसी प्रयास के तहत आजादी के बाद पहली बार इस घाटी में एनसीसी का परिचय हुआ। माछल में घाटी के सबसे बड़े और सबसे ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना न केवल इस दूरदराज के क्षेत्रों में राष्ट्रीय उत्साह लाएगा बल्कि स्थानीय लोगों में आत्मीयता की भावना भी लाएगा।

ध्वज के आसपास बनेगा भारत का नक्शा
राष्ट्रीय ध्वज के आस पास के इलाके में लैंडस्केपिंग का काम भी चल रहा है। भारत का नक्शा बनाया जा रहा है ताकि भविष्य में समारोहों के दौरान उमड़ने वाले लोगों को पर्याप्त स्थान मिल सके। '
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें