श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा ने बुधवार को श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा से अर्द्धकुंवारी (ताराकोट) ट्रैक के निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
18 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे इस ट्रैक से माता के भक्त अर्द्धकुंवारी तक का पैदल सफर तय कर पाएंगे।
राज्यपाल ने चीफ एग्जीक्यूटिव अफसर एके साहू को नए ट्रैक पर शौचालय, भोजनालय, व्यू प्वाइंट सहित अन्य सिविल कार्यों को शीघ्र मुकम्मल बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि ट्रैक पर उन जगहों की पहचान की जाए, जहां शेल्टर की जरूरत है, जिसमें धूप और बारिश से यात्रियों का बचाव हो सके। ट्रैक का जायजा लेने के बाद राज्यपाल ने माता वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी भरी।