राज्यपाल एनएन वोहरा ने कहा कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने 25 साल से जम्मू-कश्मीर पर अघोषित युद्ध थोप रखा है। इससे रियासत के विकास पर असर पड़ा है।
वर्ष 2015 में ही राज्य ने पांच बड़े आतंकी हमले झेले। एलओसी पर टंगधार में दो, आईबी पर सांबा, कठुआ में एक-एक और उधमपुर में पाक आतंकियों ने सुरक्षाबलों के साथ आम लोगों को निशाना बनाया।
राज्य में लोकल बाडीज के चुनाव करवाकर शहरी विकास की रफ्तार को गति दी जाए। विकास कार्यों में निगरानी के लिए पंचायती राज को सुनिश्चित बनाया जाए।
एमए स्टेडियम में गणतंत्र दिवस की परेड में अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पड़ोसी मुल्क के साथ दोस्ताना रिश्ते मजबूत बनाने की पहल की है, उम्मीद है इसके बेहतर नतीजे आएंगे।
मुझे उम्मीद है कि राज्य में गवर्नर रूल ज्यादा देर न रहे और रियासती सरकार अपना काम करे। बेरोजगारी को कम करने के लिए तेज रफ्तार से काम करने की जरूरत है।